नानपारा: नवाबगंज कस्बे में कई हैंड पंप खराब पड़े, गर्मी में शुद्ध पेयजल की किल्लत के लिए मरम्मत की मांग
नवाबगंज कस्बे में कई इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़े हैं, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। इन खराब हैंडपंपों की मरम्मत पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कस्बे के बक्शी गांव रोड के पास लगा जल निगम का इंडिया मार्का हैंडपंप लंबे समय से खराब है। वहीं, हज्जिन मस्जिद चौराहा के पास लगे हैंडपंप से काफी दिनों से दूषित पानी निकल रहा