धमतरी: रत्नाबांधा चौक से मुजगहन तक 4 लेन सड़क निर्माण का कार्य जल्द होगा शुरू, हो रही है पेड़ों की कटाई
बता दे कि शहर के दो प्रमुख मार्गो को फोरलेन की स्वीकृति मिली है। जिसमें छत्रपति शिवाजी रत्ना बांधा चौक से मुजगहन तक और सिहावा चौक से कोलियारी तक है। इसमें छत्रपति शिवाजी (रत्नाबांधा चौक) से मुजगहन तक का प्रारंभिक काम शुरू हो गया है। इसमें पेड़ कटाई की प्रक्रिया शनिवार से शुरू कर दी गई है। जिसका निरीक्षण महापौर रामू रोहरा ने किया।