मुरैना नगर: त्योहार से पहले मुरैना में प्रशासन की सख्त कार्रवाई, डेयरियों से पनीर और दूध के नमूने लिए, मिलावटखोरों में हड़कंप
दीपावली से पहले मुरैना में मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई हुई।एसडीएम भूपेंद्र सिंह कुशवाह के नेतृत्व में टीम ने वंनखंडी रोड स्थित पीतांबरा डेयरी और नेशनल हाइवे-44 पर हरिशंकर शर्मा डेयरी से दूध और पनीर के सैंपल लिए।फूड सेफ्टी ऑफिसर अवनीश गुप्ता ने बताया कि सैंपल जांच के लिए भोपाल लैब भेजे गए हैं।रिपोर्ट के बाद ही मिलावट की पुष्टि होगी।