मखदुमपुर: मुससी गांव के समीप सड़क दुर्घटना में पत्नी की मौत, पति गंभीर रूप से घायल ,आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
मखदुमपुर थाना क्षेत्र के मुससी पुल के समीप रविवार के दिन 10 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका की पहचान मंझोस गांव निवासी 30 वर्षीय नेहा कुमारी के रूप में हुई है। वहीं घायल उसके पति बबलू कुमार उर्फ कारू बताए जाते है।