जलेसर: निधौली कला समिति में अनियमितताएँ मिलीं, डीएम ने कड़ा रुख अपनाया, एआर को कारण बताओ नोटिस, एडीओ पर कार्रवाई के निर्देश
Jalesar, Etah | May 13, 2026 एटा जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने विकास खंड निधौली कला स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (पीसीएफ) का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद वितरण व्यवस्था और अभिलेखों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने सहायक निबंधक सहकारी समितियां (एआर कोऑपरेटिव) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।