भांडेर में गणतंत्र दिवस जैसे गरिमामय राष्ट्रीय पर्व पर जहां देशभक्ति, अनुशासन और जिम्मेदारी का संदेश दिया जाता है, वहीं नगर के संदीपनी स्कूल में आयोजित समारोह से एक ऐसा दृश्य सामने आया जिसने पूरे आयोजन की गरिमा पर सवाल खड़े कर दिए।दरअसल, समारोह में नायब तहसीलदार वीर सिंह आवासिया का सोते हुए एक वीडियो सोमवार शाम 04 बजे सामने आया है।