हज़ारीबाग: 45 दिन बाद भी नहीं मिली मासूम अदिति, हजारीबाग में विरोध मार्च
रांची के कोकर से 45 दिन पहले लापता हुई 22 माह की अदिति की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर हजारीबाग में समाजसेवियों, युवाओं और आम नागरिकों ने विरोध मार्च निकाला। लोगों ने जांच की धीमी प्रगति पर चिंता जताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की। मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की अपील करते हुए चेतावनी दी गई कि अदिति की बरामदगी तक आंदोलन जारी रहेगा।