मीरगंज: रुकुमपुर निवासी 1 महिला के साथ 10 दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, पुलिस थाने में हुआ मुकदमा दर्ज
फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के ग्राम रुकुमपुर की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर 10 दबंगों ने महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट की और उसके बेटे के साथ भी मारपीट की। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।