मीरगंज: मीरगंज थाना क्षेत्र के सूफी टोला की रहने वाली एक महिला को दबंगों ने बेरहमी से पीटा, मुकदमा दर्ज
मीरगंज थाना क्षेत्र के सूफी टोला की रहने वाली सोनी नाम की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दबंग उसको गाली दे रहे थे जब इसका विरोध किया तो दबंगों ने महिला को लाठी डंडों से बेरहमी से पीटा। घटना में गंभीर रूप से घायल हुई महिला ने इसकी शिकायत थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने मामले में शनिवार की देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया है।