मीरगंज: ग्राम खमरिया सानी में एक किसान ने चक मार्ग पर कब्जा करके बोई फसल, लेखपाल की तहरीर पर मीरगंज थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
मीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया सानी के एक किसान ने गांव के चकमार्ग पर कब्जा कर लिया। ग्रामीणों की शिकायत पर जब लेखपाल ने चकमार्ग को खाली करने को बोला तो किसान तैयार नहीं हुआ। इसके बाद लेखपाल ने उसके खिलाफ थाने में तहरीर देखकर मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर शनिवार की देर रात मुकदमा दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।