पीलीभीत: घुंघचाई कस्बे में जाति सूचक गालियां देने का विरोध करने पर दलित परिवार के साथ की गई मारपीट मामले में मुकदमा हुआ दर्ज
घुंघचाई कस्बा के रहने वाले बांकेलाल 12 अप्रैल को अपने घर पर थे। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने जाति सूचक गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर सभी लाठी डंडे व धारदार हथियार से लेस होकर घर में घुस आए और बांकेलाल व उसकी पुत्री पूनम व उसके ताऊ लालाराम को लाठी डंडों के अलावा लोहे की राड से पिटाई कर दी। जिससे वह लोग घायल हो गए। मामले में मुकदमा दर्ज।