गुमला: अल्टो की चपेट में आए साइकिल सवार तीन बच्चे, 13 वर्षीय सूरज की मौत, एक गंभीर घायल
Gumla, Gumla | Jul 1, 2026 सदर थाना क्षेत्र के डीवीडीह पतरा टोली के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार तीन बच्चे तेज रफ्तार अल्टो कार की चपेट में आ गए। हादसे में पनसो गांव निवासी 13 वर्षीय सूरज उरांव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त 9 वर्षीय रितेश उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अन्य बच्चे को मामूली चोटें आई हैं।