सोहागपुर: विचारपुर गांव: ₹3 लाख की धोखाधड़ी करने वाले की पुलिस अधीक्षक से शिकायत
शहडोल जिले के विचारपुर गांव के रहने वाले योगेश ऑटो चालक के द्वारा दिव्यांग महिला से छल करते हुए 3 लाख की धोखाधड़ी की गई है,पीड़ित महिला कुसुम कोल मंगलवार को 2:40 पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और एक शिकायत पत्र पुलिस अधीक्षक को सौपा है,शिकायत पत्र मे कहा है कि वह दिव्यांग है,और विचारपुर गांव के रहने वाले योगेश ऑटो चालक नामक व्यक्ति के द्वारा धोखाधडी की है।