गोपालपुर: सेतु क्षतिग्रस्त होने से नाव बनी सहारा, किराया वसूली पर हंगामा
विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद भागलपुर-नवगछिया के बीच आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। अब लोगों को गंगा पार करने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। जहां पहले यह दूरी 10 मिनट में तय होती थी, अब घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। यात्रियों का आरोप है कि नाविक मनमाना किराया वसूल रहे हैं— ₹50 से ₹100 किराया वसूला जा रहा है