गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: नादरागंज में तेज रफ्तार बाइक ने युवक को मारी टक्कर, सीसीटीवी में कैद
गया के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नादरागंज मोहल्ले में तेज बाइक सवार युवक ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी है।पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।जिसमे साफ दिख रहा है कि बाइक सवार युवक ने सड़क पर चल युवक को सामने से टक्कर मार दी।घटना में युवक घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।घटना गुरुवार की बताई जा रही है।