धमदाहा :- महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भवानीपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव नगर में शिव परिवार भवानीपुर एवं बोलबम सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। आयोजन में कलकत्ता, नेपाल और मुंबई से पहुंचे कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने देर रात तक ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहे।