फिरोज़ाबाद: भव्य भंडारे में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा, सैकड़ों ने ग्रहण किया अन्नकूट प्रसाद
फिरोजाबाद में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल मातारानी का भंडारा चखनलाल गेस्ट हाउस, पेमेश्वर गेट पर श्रद्धा और उल्लास के साथ रविवार दोपहर 12 बजे करीब सम्पन्न हुआ। आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर अन्नकूट प्रसाद ग्रहण किया और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। भंडारे में भक्तों की भारी भीड़ रही और पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति का माहौल बना रहा।