एटा: संदिग्ध परिस्थितियों में नगला खोकर में युवक का पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला, मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस
Etah, Etah | Jun 30, 2026 एटा के थाना रिजोर क्षेत्र स्थित नगला खोखर गांव में एक युवक का पेड़ पर फांसी फंदे पर शव लटकता देख हड़कंप मच गया,जानकारी मिलते ही थाना रिजोर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फील्ड यूनिट की टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 18 वर्षीय रोहित पुत्र सुनील कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।