अनूपपुर: बिजुरी में नाबालिग की संदिग्ध मौत और चश्मदीद गवाह की मौत पर भाजपा ने उठाए सवाल, एसपी को सौंपा ज्ञापन
बिजुरी क्षेत्र में नाबालिग नाबालिक की संदिग्ध मौत एवं घटना के चश्मदीद गवाह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला अनूपपुर ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के नेतृत्व में पार्टीपदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार तथा पुलिस अधीक्षक अनूपपुर को पत्र सौंपा।