पीलीभीत: माधोटांडा थाना क्षेत्र में गोदभराई के बाद युवती नकदी और जेवरात लेकर फरार, मुकदमा दर्ज
पीलीभीत। थाना माधौटांडा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शिकायत पर पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा नकदी व जेवरात चोरी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत के अनुसार 7 जून को उनकी बहन की शादी तय हुई थी। गोदभराई की रस्म में चांदी की पायल, सोने के झाले, कपड़े तथा 20 हजार रुपये दिए गए थे।आरोप है कि अंकित यादव बहला फुसलाकर ले गया।