बेगूसराय: बरौनी थाना क्षेत्र में 138 कार्टून अवैध विदेशी शराब को पुलिस ने किया जब्त, SP ने दी जानकारी
बरौनी थाना क्षेत्र में 138 कार्टून अवैध विदेशी शराब को पुलिस ने जप्त किया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध पुलिस अभियान चला रही है. इसी के तहत बरौनी थाना क्षेत्र के माँ शैल पेट्रोल पंप के निकट एक बोलेरो पिकअप से 138 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया गया है.