मानिकपुर: धर्म नगरी चित्रकूट में कामदगिरि परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं से मारपीट और लूट का प्रयास, FIR दर्ज, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
धर्म नगरी चित्रकूट के कामद गिरी परिक्रमा मार्ग के लक्ष्मण पहाड़ी पर ,सोमवार तड़के 1:45–2 बजे परिक्रमा कर रहे, बांदा के जमुनीपूर्वा परिवार पर अराजक तत्वों ने हमला कर लूट का प्रयास किया। मारपीट में महिला व श्रद्धालु घायल हुए। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर 6 आरोपियों में से राजू, सोनू और किशन को गिरफ्तार कर लिया, तीन फरार अभियुक्तों की तलाश जारी हैं।