बाड़मेर: आगामी गर्मियों में जिले के विभिन्न इलाकों में पेयजल आपूर्ति के लिए जिला कलेक्टर ने 50 लाख के आकस्मिक कार्य किए स्वीकृत
Barmer, Barmer | Mar 15, 2024 आगामी गर्मियों में जिले के विभिन्न इलाकों में पानी की बेहतर व्यवस्था और सुचारू पेयजल आपूर्ति के लिए जिला कलेक्टर निशांत जैन ने शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में 50 लाख रुपए के आकस्मिक कार्य स्वीकृत किए हैं।जिला कलेक्टर ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में इन आकस्मिक कार्यों की स्वीकृति से यह सुनिश्चित किया जा सकता गर्मियों में पेयजल संकट ना हो।