बाड़मेर: श्री किसान बोर्डिंग हाउस संस्थान बाड़मेर में स्वर्गीय रामदान चौधरी की जयंती समारोह का हुआ आयोजन
Barmer, Barmer | Mar 15, 2024 श्री किसान बोर्डिंग हाउस संस्थान बाड़मेर में चौधरी रामदान जयंती, वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का शुक्रवार को आयोजन किया गया। समारोह में बाड़मेर विधायक डॉ प्रियंका चौधरी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हेमाराम चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में प्रतिभाओं को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया।