बाड़मेर: सदर थाना क्षेत्र स्थित लोरटी हाइट के पास बोलेरो कार की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत
Barmer, Barmer | Mar 15, 2024 सदर थाना क्षेत्र स्थित लोरटी हाइट के पास मजदूरी कर बाइक से गांव लौट रहे युवक को बोलेरो कार ने टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ड्राइवर बोलेरो कार लेकर फरार हो गया।