बाड़मेर: बीएनसी सर्कल के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की हुई मौत
Barmer, Barmer | Mar 15, 2024 बाड़मेर के बीएनसी सर्कल के पास गुरुवार को बाड़मेर ऋषिकेश एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। रेलवे पुलिस द्वारा युवक के शव को बाड़मेर रेलवे स्टेशन लाया गया। रेलवे पुलिस ने रीको थाना पुलिस को इस घटना की सूचना दी है।