अम्बाला: कलकत्ता एक्सप्रेस में यात्री का पर्स चोरी, मामला दर्ज
Ambala, Ambala | Jan 30, 2025 ट्रेन के अंदर चोरी होने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। हालांकि पुलिस समय समय पर यात्रियों को सतर्कता बरतने के लिए भी जागरूक करती रहती है। बावजूद इस के यात्री चोरी का शिकार हो जाते है।।अब कलकत्ता एक्सप्रेस ट्रेन से सफर कर रही महिला यात्री नीलिमा मिश्रा निवासी लखीमपुर खीरी का किसी ने पर्स चोरी कर लिया। पर्स में 3 स्मार्टफोन व 7 हजार रुपये थे।