गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया से दो बच्चों को मिला नया परिवार, दत्तक-पूर्व पोषण देखरेख में सौंपा गया
गया में विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान में आवासित बालिका सोनम कुमारी और बालक विशाल कुमार को दत्तक-पूर्व पोषण देखरेख के तहत उनके भावी दत्तक माता-पिता को सौंपा गया। सोनम कुमारी को सिलीगुड़ी तथा विशाल कुमार को वाराणसी के परिवार को सौंपा गया।