फिरोज़ाबाद: गांव माढई में रंजिश के चलते पड़ोसी ने वृद्ध महिला पर कुल्हाड़ी से किया हमला
फ़िरोज़ाबाद के थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव माढ़ई इलाके से शनिवार की सुवह मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है पड़ोसी पप्पी ने रंजिश के चलते सावन श्री नामक वृद्ध महिला पर कुल्हाड़ी से हमला किया है। जिससे महिला घायल हुयी है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जाँच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।