बंजरिया: फुलवार उत्तरी पंचायत के घोड़मड़वा में पिछले वर्ष दुधौरा नदी के तीन जगह टूटे बांध की मरम्मत नहीं हुई, लोगों की बढ़ी परेशानी
फुलवार उतरी पंचायत के घोड़मड़वा में पिछले वर्ष दुधौरा नदी का बांध तीन जगह टूटा,लेकिन नही हुई मरम्मत,लोगो की बढ़ी परेशानी। ग्रामीणों ने कहा कि जल संशाधन विभाग व अंचल के द्वारा मरम्मत के नाम पर केवल मेड बना दिया गया। जिससे नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही,बांध टूट जाएगा। जिसके बाद बाढ़ आने से कोई रोक नही सकता है। सरपंचपति सुभाष यादव ने जल्द से जल्द मरम्मत की मांग की।