छबड़ा: कड़ियाबन के सरकारी विद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर स्कूली बच्चों ने लगाया ताला, किया विरोध प्रदर्शन
Chhabra, Baran | Jul 13, 2026 छबड़ा उपखण्ड के कड़ियाबन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कड़ियाबन में शिक्षकों की भारी कमी को लेकर सोमवार को छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज विद्यार्थियों ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला जड़कर बाहर प्रदर्शन किया और जल्द शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की। छात्रों का कहना है कि उन्होंने कई बार शिक्षकों की कमी की शिकायत की, लेकिन शिक्षा विभाग ने अब तक कोई समाधान नहीं