मथुरा: पुलिस लाइन का निरीक्षण कर DIG ने इंस्पेक्टर्स को दिया क्राइम कंट्रोल का मंत्र
डीआईजी ने मथुरा की पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण कर साइबर सेल की फाइलों की रफ्तार जांची,और थाना इंस्पेक्टरो को क्राइम कंट्रोल करने का मंत्र दिया मंगलवार की सुबह सबसे पहले डीआईजी शैलेश कुमार पांडे ने परेड ग्राउंड में जवानों के अनुशासन और उनके टर्न-आउट को परखने के साथ-साथ पुलिस की कार्यप्रणाली को डिजिटल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया