मथुरा: मथुरा शहर में श्री श्याम सांवरिया सेवादार परिवार ने निकाली खाटू श्याम की भव्य शोभायात्रा, बनी आकर्षण का केंद्र
मंगलवार की सुबह धार्मिक नगरी मथुरा में श्री श्याम सांवरिया सेवादार परिवार द्वारा भव्य निशान शोभा यात्रा का आयोजन किया गया श्रद्धा और उत्साह से परिपूर्ण इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरी यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया निशान यात्रा में निकाली गई झांकियां आकर्षण का केंद्र रही