जोशियाड़ा: गंगा एवं यमुना में प्रवाहित किए जा रहे वस्त्रों का पुनर्चक्रण किया जा रहा, समूह की महिलाओं ने डीएम से की मुलाकात
गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं द्वारा गंगा एवं यमुना जी में प्रवाहित किए जा रहे वस्त्रों को ‘माँ गंगा संकुल स्तरीय संघ’ की महिलाओं द्वारा एकत्रित कर पुनर्चक्रण किया जा रहा है। इन वस्त्रों से फाइल कवर जैसे उपयोगी उत्पाद तैयार किए जा रहे है। जिनका उपयोग पंचायत चुनाव सहित विभिन्न कार्यालयों में किया जा रहा है।