जोशियाड़ा: तांबाखानी कूड़ा डंपिंग जोन में ट्रॉमल मशीन हुई सक्रिय
जिस कूडे के ढेर के खिलाफ वर्षों तक आवाज उठाई वहीं अब ट्रॉमल मशीन लग चुकी है,और तांबाखानी से कूडा एक सिरे से हटाया जा रहा है। पालिका सभासद अमरीकन पूरी ने कहा कि बहुत जल्द तांबाखानी क्षेत्र पूरी तरह कूडा मुक्त होगा। यह जीत हर उस आवाज़ की है,हर उस संघर्ष की है, जिन्होंने इस मुहिम के खिलाफ आवाज उठाई संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया।