तरारी: तरारी में चार दिन बाद गुमशुदा पिता मिला, पुलिस ने बेटों से मिलाया—आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे, पुलिस की संवेदनशीलता
Tarari, Bhojpur | Apr 29, 2026 -कभी पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता किसी परिवार के लिए मसीहा बन जाती है। ऐसा ही एक मामला तरारी थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां चार दिनों से लापता एक बुजुर्ग पिता को पुलिस ने खोजकर उनके बेटों को सौंप दिया। पिता को सकुशल देखकर बेटों की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।जानकारी के अनुसार, बरामद 65 वर्षीय बुजुर्ग सिद्धनाथ सिंह, पिता जूठन राम, अरवल जिले के मेह