नवगछिया: मद्यनिषेध मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
नवगछिया पुलिस जिले के ढोलबज्जा थाना क्षेत्र में मद्यनिषेध कानून के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कांड संख्या 45/26 में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अरजपुर भीठा निवासी सुमन कुमार और संतोष ठाकुर शामिल हैं। दोनों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है