अररिया: बैरगाछी ओवरब्रिज पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, कार से 238.7 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Araria, Araria | May 30, 2026 अररिया पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। दिन में गश्ती के दौरान पुलिस ने एक कार से शराब की खेप पकड़ी और दो लोगों को गिरफ्तार किया। बैरगाछी थाना पुलिस NH-327 E स्थित बैरगाछी ओवरब्रिज पर दिवा गश्ती कर रही थी। इसी दौरान BR-01AR-7790 नंबर की मारुति सुजुकी कार को रोककर तलाशी ली गई।