कोंच कोतवाली में बुधवार शाम करीब 5:30 बजे तीन बच्चों की मां एक महिला अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई, शादी के करीब 20 साल बाद महिला के इस फैसले से परिजन स्तब्ध रह गए, जिसके बाद कोतवाली परिसर में घंटों तक गहमागहमी बनी रही, महिला अपने प्रेमी के साथ रहने की बात पर अडिग रही, परिजन उसे समझाने के लिए कोतवाली पहुंचे, लेकिन वह नही मानी।