मनेर: नगवां गांव में पुलिस ने छापेमारी कर चोरी के तीन मोबाइल फोन के साथ तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Maner, Patna | May 23, 2026 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगवां गांव से चोरी हुए मोबाइल फोन के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने चोरी के तीनों मोबाइल फोन को बरामद किया है। साथ बिहटा के बहपुरा के रहने वाले आकाश कुमार, सिमरी के बिट्टू कुमार और नगवां गांव के रहने वाले सत्येंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है।