बेगूसराय: बेगूसराय के गढ़पुरा में पानी भरे गड्ढे में डूबने से युवक की हुई मौत
बेगूसराय के गढ़पुरा थाना क्षेत्र के गढ़पुरा में पानी भरे गड्ढे में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि पानी भरे गड्ढे में दीपक कुमार स्नान करने के लिए गया था। तभी पैर फिसल जाने के कारण दीपक कुमार पानी में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई।