बेगूसराय: बेगूसराय में SP के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्र में पुलिस बैंकों में चलाया जांच अभियान, संदिग्ध व्यक्ति की होगी पहचान
बेगूसराय में एसपी मनीष के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्र में पुलिस ने बैंकों में जांच अभियान चलाया. इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की जा रही है. एसपी ने बताया कि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम की दृष्टिकोण से बैंकों में जांच अभियान पुलिस द्वारा किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि पिछले कई महीनो में आपराधिक घटनाओं का तार बैंक से जुड़ा रहता है.