बेगूसराय: सदर अस्पताल में एम्बुलेंस कर्मियों का तीसरे दिन अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, मरीजों को होगी परेशानी
सदर अस्पताल में 102 एंबुलेंस कर्मियों का आज तीसरे दिन अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहा. इस दौरान मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. इस संबंध में हड़ताल कर रहे एंबुलेंस कर्मियों ने कहा कि हमलोगों को श्रम अधिनियम के तहत वेतन दिए जाने की बात की गई थी. लेकिन एक साल हो जाने के बाद भी इस पर कोई विचार नहीं किया गया.