बेगूसराय: मंझौल थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को हथियार के साथ किया गिरफ्तार: SP ने दी जानकारी
मंझौल थाना की पुलिस ने 01 व्यक्ति को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शनिवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय अंतर्गत मंझौल थाना क्षेत्र के पबड़ा बांध के पास हरिओम कुमार हथियार लेकर घूम रहा है. स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए 01 देसी कट्टा को बरामद किया है.