हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर गेहूं खरीद प्रक्रिया जटिल होने से नाराज किसानों और व्यापारियों ने किया कलक्ट्रेट का घेराव
समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद प्रक्रिया को जटिल बनाए जाने के विरोध में किसानों, व्यापारियों और माकपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला कलक्ट्रेट का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पूर्व व्यवस्था के अनुसार सरल और पारदर्शी खरीद प्रक्रिया लागू करने की मांग की। घेराव-प्रदर्शन में जंक्शन और टाउन के व्यापारी,आढ़ती,किसान और मंडियों में कार्यरत मजदूर शामिल हुए।