मुज़फ्फरनगर: सड़क बनी अखाड़ा, दो पक्षों में धक्का-मुक्की और हाथापाई, 4 दिन पहले हुआ था चालान, 4 हिरासत में
मुज़फ्फरनगर के चरथावल कस्बे के मुर्दा पट्टी इलाके में दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी को लेकर जमकर मारपीट हो गई। सड़क पर हुई धक्का-मुक्की और हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हो चुका है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।