हांसी: पुट्ठी मंगल खां में डीजे बजाने पर सरपंच सहित दो पर हमला, घायल हिसार के अस्पताल में भर्ती
Hansi, Hissar | Dec 14, 2024 हिसार जिले में हांसी के गांव पुट्ठी मंगल खां गांव में शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे सरंपच के घर पथराव हो गया। विवाद रात को बनवारे के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुआ। इसके बाद कुछ लोगों ने सरपंच सुरेंद्र सिंह के निवास पर पथराव शुरू कर दिया और सरपंच के परिजनों से मारपीट की। इस घटना को चुनावी रंजिश से जोड़कर भी देखा जा रहा है। नागरिक अस्पताल में इलाज जारी है।