खागा: खागा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में भेजकर की कार्रवाई
फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में खागा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजकर कार्रवाई की। खागा कोतवाली पुलिस की माने तो रामबहादुर पुत्र रघुराज निवासी बुदवन के विरुद्ध नाबालिग से दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज था जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेजकर कार्रवाई की गई है