कायमगंज: केदारनाथ यात्रा से लौट रहे मोहल्ला माझगांव निवासी युवक की घोड़े से संतुलन बिगड़ने पर खाई में गिरकर हुई मौत
कम्पिल के मोहल्ला माझगांव निवासी प्रिंस शुक्ला पुत्र नरेंद्र शुक्ला शुक्रवार को अपने ससुराल के लोगों और मित्रों सहित लगभग एक दर्जन साथियों के साथ बाइक से केदारधाम की यात्रा पर निकला था।लौटते समय प्रिंस यात्रा मार्ग पर घोड़े पर सवार था।इसी दौरान अचानक घोड़े से उनका संतुलन बिगड़ गया और खाई में जा गिरा।और उसकी मौत हो गई।युवक का दर्शन करने कावीडियो सामने आया है।