जंदाहा: हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त पटना से गिरफ्तार, धारदार हथियार से की थी हत्या
वैशाली जिले के जंदाहा थाना कांड संख्या 40/25 से जुड़े हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के मुख्य अभियुक्त आशुतोष कुमार उर्फ कृष्णा को पटना से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कमलेश्वर सिंह के पुत्र आशुतोष कुमार के रूप में हुई है, जो जंदाहा थाना क्षेत्र के बहसी दामोदर गांव का निवासी है।